रूसी सैन्य बलों ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर विशाल हमला किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की ख़बर है. समाचार माध्यमों के अनुसार, इन हमलों में लगभग 90 मिसाइलों व 600 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिनमें एक शक्तिशाली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल भी है. यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी ने आम नागरिकों को नुक़सान पहुँचाने वाली हिंसा को समाप्त करने की अपील की है.