मध्य पूर्व संकट के मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र और खाड़ी के अरब देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए, गुरूवार को सुरक्षा परिषद की एक विशेष बैठक हुई है. संयुक्त राष्ट्र के मध्य पूर्व और एशिया प्रशान्त के लिए राजनैतिक मामलों के सहायक महासचिव ख़ालेद ख़ियारी ने इस बैठक को सम्बोधित करते हुए, मध्य पूर्व क्षेत्र को “एक ख़तरनाक कगार” पर खड़ा बताया है.