Stock Radar: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के चलते एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार को घरेलू मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी और दिन के दूसरे हाफ में मार्केट ने शानदार वापसी की। आज भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ के नतीजे मंगलवार को ही आ चुके हैं। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है