BitCoin@Record High: अमेरिकी राष्ट्रपति के नतीजे पर दुनिया भर की निगाहें बनी हुई हैं। डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल कमला हैरिस से रेस में आगे चल रहे हैं। ऐसे में मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और इसने 75 हजार डॉलर के लेवल को छू दिया। जानिए कि बिटक्वॉइन पर किसकी जीत का कैसा असर पड़ेगा?