Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ लॉस एंजिल्स में मनाए गए अपने पुराने जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके वर्ल्ड टूर के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में दोनों कलाकारों के बीच की शानदार बॉन्डिंग और केक कटिंग के खुशनुमा पलों को देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।