संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश का कहना है कि दुनिया में उभरती अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है, और वैश्विक व्यवस्था को भी इस बदलाव के अनुरूप ढलना होगा. नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं में सुधार की ज़रूरत पर बल दिया. महासचिव ने कहा कि अधिक सन्तुलित और न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था के लिए विकासशील देशों को निर्णय प्रक्रिया में अधिक मज़बूत आवाज़ मिलनी चाहिए. (वीडियो…)