वैश्विक अस्थिरता की नई लहर एक ऐसे समय में म्याँमार को अपनी चपेट में ले रही है जब देश पहले से ही अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है. संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने यह चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मध्य पूर्व क्षेत्र में हिंसक टकराव के कारण ईंधन, भोजन और उर्वरक की क़ीमतों में उछाल आया है, जिससे म्याँमार में निर्बल समुदायों के लिए नया संकट उपजा है.