आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रैवल बस और टिपर ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में बस का ड्राइवर भी शामिल है