संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि मध्य पूर्व में युद्ध “नियंत्रण से बाहर” है और इसने उन सीमाओं को भी तोड़ दिया है जिनके बारे में नेताओं ने केवल कल्पनाएँ भर की थीं. उन्होंने बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मध्य पूर्व युद्ध को समाप्त करने के लिए, उकसावे के बजाय, कूटनीति की सीढ़ी का सहारा लिए जाने की अपील की है.