हेती के घातक हथियारबन्द गिरोह अपना प्रभाव बढ़ाते हुए अब महत्वपूर्ण समुद्री और सड़क मार्गों पर नियंत्रण कर रहे हैं. वहीं, इस संकटग्रस्त कैरीबियाई द्वीप देश की पुलिस पर भी “अनावश्यक और अत्यधिक घातक बल का प्रयोग करने व क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ही, लोगों की हत्याएँ (summary executions)” करने के आरोप लग रहे हैं.