रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन में पूर्ण स्तर पर किया गया आक्रमण, पिछले 1,500 दिनों से मौतों, विध्वंस व गहरी हताशा की वजह बना हुआ है, और पहले की तुलना में अब हिंसा बद से बदतर होती जा रही है. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई सुरक्षा परिषद की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है.