Dhurandhar 2: धुरंधर 2 की बेहतरीन ‘डिटेलिंग’ के लिए मशहूर निर्देशक आदित्य धर से फिल्म के एक बाथरूम फाइट सीन में बड़ी चूक हो गई, जहां बैकग्राउंड के शीशे में कैमरामैन साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस तकनीकी गलती को तेजी से पकड़ रहे हैं, हालांकि इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ और ‘एनिमल’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है।