करीब 30 साल नौकरी करने के बाद 59 साल की एक महिला की नौकरी चली गई। इस उम्र में नौकरी जाने के बाद उन्होंने हार मानने के बजाय कुछ नया करने का फैसला किया। उन्होंने अपने लिए एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना और नए करियर की शुरुआत करने के लिए अंटार्कटिका तक पहुंच गईं। उनकी कहानी बताती है कि उम्र चाहे कितनी भी हो, जिंदगी में नई शुरुआत की जा सकती है।