जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद भारतीय जनता पार्टी बड़ा खेला करेगी।