मध्य पूर्व में भड़के युद्ध की वजह से आम नागरिकों के लिए अपार पीड़ा उपजी है, वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मची हुई है, और इस संकट के त्रासदीपूर्ण नतीजे हो सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी ने गुरूवार को अमेरिका, इसराइल व ईरान के लिए अपने स्पष्ट सन्देश में आग्रह किया है कि इस युद्ध को पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होने से रोकना होगा.