मध्य पूर्व क्षेत्र में संकट अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है. ईरान पर इसराइली व अमेरिकी हवाई हमलों और ईरान के जवाबी ड्रोन व मिसाइल हमलों के साथ-साथ लेबनान में इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्ला के बीच टकराव जारी है. हिंसा के कारण हताहतों की संख्या बढ़ रही है, लाखों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं और मानवीय सहायता आवश्यकताओं में बड़ा उछाल आया है.