(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत समन्वयक ने बुधवार को मध्य पूर्व में जारी युद्ध पर हर दिन 1 अरब डॉलर के ख़र्च की कड़ी निन्दा की. उन्होंने चेतावनी दी कि यह ऐसे समय हो रहा है, जब मानवीय ज़रूरतें लगातार बढ़ रही हैं और राहत कार्यों के लिए धन की गम्भीर कमी बनी हुई है.