ईरान पर इसराइली और अमेरिकी हवाई हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से मध्य पूर्व में भड़के भीषण टकराव ने इस क्षेत्र के अनेक देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. ईंधन, उर्वरक और अन्य सामान की आपूर्ति के लिए अहम ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ जलमार्ग पर व्याप्त असुरक्षा की वजह से जहाज़ों की आवाजाही थम गई है, जिससे दुनिया के अनेक हिस्सों में तेल, गैस व अन्य सामान के दाम बढ़ने की चिन्ता गहरा रही है.