IndiGo: बताते चलें कि इंडिगो को पिछले साल दिसंबर में हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थी। फिलहाल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन का प्रबंधन संभाल रहे हैं। वहीं इंटरग्लोब एविएशन ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पीटर एल्बर्स 10 मार्च को अपनी शिफ्ट पूरी करने के साथ ही अपनी सेवाओं से मुक्त हो जाएंगे।