कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। बीते छह महीनों में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा तीन गुना से ज्यादा किया है। इस साल 23 मार्च को इस शेयर का प्राइस 80 रुपये था। अभी प्राइस 275 रुपये है। इसका मतलब है कि अगर आपने इस शेयर में इस साल मार्च में 1 लाख रुपये लगाया होता तो आपका पैसा बढ़कर 3 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होता। बीते छह महीनों में शेयर बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इस दौरान निफ्टी करीब 4 फीसदी चढ़ा है। सेंसेक्स 2.93 फीसदी चढ़ा है।