डॉ. रेड्डीज लैब्स अमेरिकी बाजार में अपनी 3.3 लाख बोतल दवाइयों को बाजार से वापस लेगी। इन दवाओं का इस्तेमाल हाई कैल्शियम लेवल संबंधी इलाज में किया जाता है। अमेरिकी फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) की हालिया एंफोर्समेंट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी CGMP (करेंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) की वजह से अमेरिकी बाजार में सिनाकैल्सेट टैबलेट्स के 3,31,590 बोतलों को अमेरिकी बाजार से रिकॉल करेगी