Bihar News: बिहार के वैशाली से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। यहां सराय थाना इलाके में स्थित अनवरपुर गांव में रविवार को एक ही घर में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली।