(खबरें अब आसान भाषा में)
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज घटना ने सभी को हैरान कर दिया। पेट्रोल पंप से बिना पैसे चुकाए फरार होने की कोशिश कर रहे एक ड्राइवर ने हालात ऐसे बना दिए कि पूरा मामला फिल्मी सीन जैसा बन गया। पुलिस के मुताबिक, डीजल भरवाने के बाद भाग रहे एसयूवी ड्राइवर ने एक बाइक को टक्कर मार दी।