प्रधानमंत्री ने कहा कि, AI ग्लोबल समिट किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं था। यह बीजेपी का इवेंट नहीं था और उस समय वहां कोई बीजेपी नेता मौजूद नहीं था। उनके अनुसार, यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम था, जो देश के हित में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर राजनीतिक मर्यादा का पालन होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने उस दिन सीमाएं पार कर दीं