Yash New Look: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और KGF फेम यश ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी आने वाली फिल्म Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups के नए पोस्टर और टीज़र में यश को पहली बार क्लीन-शेव लुक में देखा गया। लंबे समय से उनकी पहचान दाढ़ी और रफ-टफ लुक रही है, लेकिन इस बार उन्होंने बिल्कुल अलग अंदाज़ अपनाया है।