Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बचपन का एक ऐसा वाकया साझा किया, जिसने उन्हें हमेशा के लिए मां की ताकत और सुरक्षात्मक जज्बे का एहसास कराया। अपनी आने वाली फिल्म The Bluff के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने बताया कि जब वह करीब 11 साल की थीं, तब दिल्ली में देर रात एक कैब राइड के दौरान उनकी मां, मद्हु चोपड़ा ने ऐसा कदम उठाया जिसने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।