Emmanuel Macron: मैक्रों ने भारत के डिजिटल बदलाव को एक महान सामाजिक परिवर्तन बताया। उन्होंने कहा, ’10 साल पहले मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर के पास बैंक खाता तक नहीं था क्योंकि उसके पास पक्के दस्तावेज या स्थायी पता नहीं था। आज वही व्यक्ति अपने फोन पर तुरंत डिजिटल पेमेंट एक्सेप्ट करता है। यह केवल तकनीक नहीं, बल्कि एक सभ्यता की कहानी है’