Eetha Pune Shooting Wraps: बॉलीवुड सितारे श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की आगामी फिल्म ईथा के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस खास मौके को टीम ने सेट पर केक काटकर सेलिब्रेट किया। शूटिंग के दौरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धा और रणदीप पूरी टीम के साथ खुशी बांटते नजर आ रहे हैं।