संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के ज़रिए तैयार की जा रही बच्चों की यौन तस्वीरों, उन्हें साझा किए जाने के मामलों में आए तेज़ उछाल पर गहरी चिन्ता जताई है और इस पर लगाम कसने के लिए ठोस सुरक्षा उपायों की मांग की है. इनमें बड़ी संख्या में ऐसे मामले भी हैं, जिनमें बच्चों की तस्वीरों में छेड़छाड़ के ज़रिए उन्हें यौन रूप (sexualized) में पेश किया गया.