मोज़ाम्बीक़ और कम्बोडिया में भीषण गृहयुद्धों के बाद पहले लोकतांत्रिक चुनाव कराने में मदद, सिएरा लियोन में हज़ारों बाल सैनिकों को हथियार छोड़ने में सहायता और दक्षिण अफ़्रीका से नामीबिया की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में सहयोग – ये दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र शान्ति अभियानों की कुछ अहम मिसालें हैं, जो देशों को हिंसक टकराव से स्थाई शान्ति की ओर बढ़ने में मदद करती हैं.