सीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों और कुर्द नेतृत्व वाले मिलिशिया के बीच टकराव से तनाव उपजा है और यह व्यापक अस्थिरता की वजह बन सकता है. संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान, गृहयुद्ध की छाया से उबरने की कोशिश कर रहे सीरिया में मौजूदा चुनौतियों से सदस्य देशों को अवगत कराया.