Vishal Jethwa: फिल्मी दुनिया में चमकते सितारों के पीछे अक्सर संघर्ष और त्याग की कहानियां छिपी होती हैं। अभिनेता विशाल जेठवा की कहानी भी ऐसी ही है, जो आज बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। लेकिन उनकी यात्रा आसान नहीं थी। उन्होंने खुद खुलकर बताया कि वे एक कामवाली बाई के बेटे हैं और उनकी माँ ने घर-घर काम करके उन्हें बड़ा किया।