Manipur Violence: मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के बीच चुराचांदपुर जिले में मैतेई समुदाय के एक 38 साल के शख्स को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने किडनैप कर लिया। फिर बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर पीड़ित हत्या से कुछ पल पहले अपनी जान की भीख मांगता दिख रहा है