Stock Market Live Update: निफ्टी पर इटरनल, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स, अडानी एंटरप्राइजेज बड़े गेनर्स में से हैं, जबकि नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, मैक्स हेल्थकेयर, NTPC लूजर्स हैं। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जिसमें PSU बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 2-2% ऊपर हैं। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.6-1.6% ऊपर हैं।