संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने चेतावनी दी है कि दुनिया, बहुपक्षवादी व्यवस्था के लिए एक अहम मोड़ पर पहुँच चुकी है, और नियम‑आधारित व्यवस्था केवल तभी टिक सकती है, जब देश सच्चाई को बयाँ करें और कठिन परिस्थितियों में सही क़दम उठाएं. उन्होंने बुधवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक को सम्बोधित करते हुए, एक क्षेत्रीय गठबन्धन बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि बढ़ती अराजकता, जानबूझकर फैलाई जाने वाली ग़लत जानकारी और शक्ति‑आधारित राजनीति का विरोध किया जा सके.