Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 19 जनवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंकों से भी अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 25,500 के पास आ गया। ग्लोबल व्यापार को लेकर बढ़ते तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर तिमाही नतीजों के चलते निवेशकों का मनोबल कमजोर हुआ