(खबरें अब आसान भाषा में)
दुनिया भर में, कृत्रिम बुद्धिमता (AI) के तेज़ी से बढ़ते प्रयोग ने बिजली ग्रिड पर भारी दबाव डाल दिया है. बहुत से विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली की इस बढ़ती माँग को पूरा करने और जलवायु संकट को और अधिक गहराने से रोकने के लिए, परमाणु ऊर्जा का बड़े पैमाने पर विस्तार ज़रूरी होगा.