यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के सिलसिलेवार ड्रोन व मिसाइल हमलों से देश के अनेक हिस्सों में बिजली आपूर्ति और तापन (heating) व्यवस्था ठप हो रही है, जबकि कड़ाके की सर्दी में पारा घातक स्तर तक लुढ़क रहा है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने शुक्रवार को क्षोभ जताया है कि इन परिस्थितियों में स्थानीय परिवार, निरन्तर, बस किसी तरह जीवित रहने की कोशिशों में जुटे हैं.