अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की एक नवीन रिपोर्ट कहती है कि वैश्विक बेरोज़गारी की दर स्थिर बनी हुई है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित रोज़गार के मामले में प्रगति थम गई है. रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि युवजन, ऐसे रोज़गार बाज़ार में संघर्ष कर रहे हैं, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और व्यापार नीति में अनिश्चितताओं के कारण और अधिक कमज़ोर हो सकता है.