पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार, 8 जनवरी को एक धमकी भरा ईमेल आया, जिसमे गर्वनर को ‘बम से उड़ाने’ की बात कही गई है। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धमकी भरे ईमेल में आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी बताया है।