ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से पहले पिछले साल दिसंबर में बॉन्डी बीच हमले में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई है. इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मददगारों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. मैच देखने आए दर्शकों ने खड़े होकर मदद पहुंचाने वालों लोगों के लिए तालियां बजाई.