बचपन की दोस्ती सिर्फ पुरानी यादों की वजह से खास नहीं होती, बल्कि इसमें भरोसा और वफादारी भी बहुत मायने रखती है। पुराने दोस्त हमें उस समय से जानते हैं, जब वह हमारे जैसे थे, और जिंदगी में बदलाव आने के बाद भी हमारा साथ देते हैं। रिसर्च कहती है बच्चों में उम्र बढ़ने के साथ इसकी समझ और बढ़ती जाती है। दोस्ती हमें सिखाती है कि सच्चा दोस्त वही है, जो मुश्किल समय में भी हमारा साथ दे।