चमोली के उपजिलाधिकारी ने बताया कि 10 घायल लोगों को इलाज के लिए गोपेश्वर के जिला अस्पताल भेजा गया है। विश्णुगढ़-पिपलकोटी जलविद्युत परियोजना अलकनंदा नदी पर हेलंग और पिपलकोटी के बीच बन रही है। यह 444 मेगावॉट की परियोजना है और इसके अगले साल पूरा होने की उम्मीद है। इसमें चार टरबाइन लगाई जाएंगी, जिनसे 111 मेगावॉट बिजली बनाई जाएगी