भारतीय शेयर बाजारों में साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 26,150 के पास पहुंच गया। इसके साथ बाजार में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट आज थम गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखने को मिली