दक्षिण सूडान में बरसात के लम्बे मौसम में अपर नाइल प्रान्त के उत्तरी इलाक़ों को मलाकल से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. कीचड़ और जलभराव से भरे इस मार्ग पर रोज़मर्रा की आवाजाही मुश्किल है. ऐसे में, दक्षिण सूडान में यूएन शान्तिरक्षा मिशन (UNMISS) में तैनात भारतीय इंजीनियर, इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत में जुटे हैं, ताकि समुदाय फिर से जुड़ सके, आवाजाही आसान हो और रोज़मर्रा की ज़िन्दगी सुगम बन सके.