Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड में अवैध कब्जों और देवभूमि विरोधी ताकतों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुलडोजर एक्शन जारी है। खबरों के अनुसार अब तक 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण को मुक्त कराया जा चुका है। इसके अलावा, अब तक 570 से अवैध संरचनाएं जमींदोज कर दी गई है।