अफ़ग़ानिस्तान के दूरदराज़ पहाड़ी इलाक़ों में, सर्दियों के आगमन के साथ गम्भीर भूख का संकट गहराता जा रहा है. इन संकटग्रस्त क्षेत्रों में, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) द्वारा मुहैया कराई जा रही सहायता ही, लोगों के लिए एकमात्र सहारा बनी हुई है, क्योंकि भारी बर्फ़बारी के बाद गाँवों का, बाहरी दुनिया से सम्पर्क पूरी तरह कट जाता है.