चक्रवाती तूफान ‘दाना’ वर्तमान में ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जो शुक्रवार की सुबह राज्य में भारी तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग की ओर से भूस्खलन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ये तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में भारी तबाही मचा सकता है। इस कारण प्रदेश की आधी आबादी को प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है।