IndiGo Share Price: भारी दिक्कतों से जूझ रही विमानन कंपनी इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के शेयरों में आज फिर बिकवाली का दबाव दिखा। फ्लाइट कैंसिलेशन ने इसके शेयरों पर तो दबाव बनाया ही था, अब एक और रिपोर्ट ने इसका दबाव बढ़ा दिया। जानिए इस रिपोर्ट में क्या है, जिससे निवेशक धड़ाधड़ इसके शेयर बेचने लगे?