Virat Kohli funny celebration video: क्विंटन डिकॉक 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे थे, जब उन्होंने रायपुर में भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे वनडे में अर्शदीप सिंह की गेंद पर हवाई शॉट खेलने का फैसला किया, लेकिन बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज गेंद को सही तरीके से कनेक्ट नहीं कर पाए और वाशिंगटन सुंदर ने उनका हवाई कैच लपक लिया. 26 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप के टूटते ही विराट कोहली ने मजेदार जश्न मनाया और उनका ये रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.